
खेओनी अभयारण्य
Category : यात्रा के स्थान

खेओनी वन्यजीव अभयारण्य, १९५५ में स्थापित हुआ, मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित है। यह १२३ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है, इसकी अभयारण्य की समृद्धि शुष्क पतझड़ी वन के कारन है, जो मुख्य रूप से सागौन और बांस प्रजाति के हैं, और जंगली जानवरों, तथा वनस्पतियों और जीव की
विविधताओं का एक घर है। प्रमुख पशुओं की प्रजातियां यहाँ पायीं जाती हैं, जिनमे से निम्न शामिल हैं, जैसे चीतल, सांभर, नीलगाय, चार सींग वाले मृग, जंगली सूअर और बार्किंग डीयर।
यह अभयारण्य पक्षी जीवन से भी समृद्ध है। यह अभयारण्य पर्यटकों के लिए भी एक आकर्षण का कारण है।. इस अभ्यारण्य में लोग बाल गंगा में स्नान करने हर वर्ष बार-बार आते हैं जो की खेओनी के वन गायों से होकर बहती है।. वहाँ गांव में एक प्राचीन शिव मंदिर भी है जिसमें देवी-देवताओं की प्राचीन मूर्तियां भी पायी गयी हैं। पर्यटकों के लिए खेओनी के वन विश्राम गृह में विश्राम करने की सुविधा भी उपलब्द है।